जांजगीर-चांपा जिले के राछाभाटा चौक के पास सड़क पर खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान रामरतन कश्यप (42) के रूप में हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और राछाभाटा गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। रामरतन ने कई बार पत्नी और युवक के अवैध संबंध और उसके साथ की जाने वाली मारपीट को लेकर थाने में शिकायत की थी। हालांकि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। नवागढ़ थाना प्रभारी सत्यकला रामटेके ने बताया कि मंगलवार 16 जनवरी की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क पर किसी व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…