जांजगीर-चांपा । जिले में नवविवाहित युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दि या है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के कापन गांव की है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम प्रकाश कश्यप (28) है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि युवक प्रकाश कश्यप की अभी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। 3 दिन पहले वह अपनी पत्नी से मिलने रायगढ़ गया हुआ था। जहां तीन दिन रुकने के बाद 18 जुलाई की शाम को अपने घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। नैला चौकी उप थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे जब घर के लोगों ने देखा फांसी के फंदे से प्रकाश कश्यप लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतरा गया। कमरे की तलाशी ली गई मगर कोई संदेह जैसी बात सामने नहीं आई और न ही सुसाइड नोट मिला है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…