छत्तीसगढ़

CG : पत्रकार पति की पत्नी ने ही की थी हत्या, आशिक के साथ गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में हुए पत्रकार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की तलाश कर ली है। जानकारी के अनुसार, जिले के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के नजदीक चनवारीडांड में मौहारीपारा ग्रांउड के पास पत्रकार का शव खून से लथपथ मिली थी। बताया जा रहा है कि पत्रकार की पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर पत्रकार को मौत के घाट उतारा था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रईस अहमद नामक युवक पास में ही अपनी पत्नी सफीना खातून और तीन साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। शुरुआती जांच में ही पुलिस को आशंका हुई कि रईस की हत्या घर में या घर के आस-पास की गई है। जिसके बाद पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। रईस अहमद के मोबाइल फोन से सुबह करीब पांच बजे दो-तीन कॉल हुए हैं। सुबह पांच बजे एक युवक भी उसके घर बाइक से आया था जो डेढ़ घंटे बाद सुबह 6.30 बजे के आसपास घर से गया है। बताया गया है कि रईस अहमद रात को एक बजे तक अन्य पत्रकारों के साथ था। देर रात वह घर लौटा था और सुबह हत्या की सूचना मिली। सफीना ने बताया कि, उसका प्रेमी आरजू खान और उसका दोस्त खुशी खान 15 मई की रात करीब 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया, आशिक के घर आने पर सफीना ने ही दरवाजा खोला था। दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करते हुए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को नजदीक चनवारीडांड में मौहारीपारा ग्रांउड में फेंक दिया और ​फरार हो गए। पुलिस ने सफीना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है। SP ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

8 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

8 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

8 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

9 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

9 hours ago