दुर्ग। दुर्ग में पनीर टिक्का की जगह ऑनलाइन चिकन की डिलीवरी कर दी गई। इसके बाद लोग रेस्टोरेंट पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मामला शांत नहीं होने पर रेस्टोरेंट संचालकों ने ग्राहकों पर राजनीतिक दबाव डलवाया। फिलहाल मामले का वीडियो सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी सुनील राउत के परिवार में महिलाएं तीज के दिन उपवास थीं। इस पर उन्होंने बाकी सदस्यों के लिए जोमैटो से पनीर टिक्का ऑर्डर किया। बहरोज बिरियानी सेंटर से जब पार्सल घर पहुंचा तो उसमें चिकन निकला। इस पर घर की महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
महिलाओं का कहना है कि, कंपनी के कर्मचारियों ने उनका धर्म भ्रष्ट कर दिया। घर में त्योहार के दिन नॉनवेज देखकर बाकी लोग भी भड़क गए। इसके बाद परिवार के लोग नवानी रोड स्थित बेहरोज किचन सेंटर पहुंच गए। वहां हंगामा होने लगा।बात बढ़ती देख रेस्टोरेंट के मैनेजर अकबर खान ने गलती के लिए माफी मांगी।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…