छत्तीसगढ़

CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने उसे एक जगह काम पर लगा दिया था। नाबालिग काम नहीं करना चाहती थी, लेकिन मां द्वारा जबरन काम पर भेजे जाने से नाराज होकर वह शनिवार को चुपचाप घर छोड़कर भाग निकली। घर से भागने के बाद रास्ते में पीड़िता को उसका एक 16 वर्षीय परिचित किशोर मिल गया। लड़की को अकेला और परेशान देखकर आरोपी की नीयत खराब हो गई। उसने नाबालिग को रात में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के आगे एक सुनसान इलाके में ले गया।

वहां उसने पहले नाबालिग को खाना खिलाया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाने की योजना बनाई। सुनसान जगह पर मुख्य आरोपी किशोर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने दो अन्य दोस्तों को भी फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों किशोरों ने मिलकर उस बेबस नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को वापस रेलवे स्टेशन छोड़ कर फरार हो गए। दरिंदगी से बुरी तरह डरी और सहमी नाबालिग ने रोते हुए पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारी।

रविवार सुबह पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर तोरवा थाने पहुंचे। एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह जब इस गंभीर मामले की शिकायत थाने आई, तो टीआई समेत उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रविवार दोपहर तक तीनों आरोपी किशोरों को धर दबोचा।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

CG : सुशासन तिहार 2026 : जिले में 41 समाधान शिविरों के माध्यम से कुल 35 हजार 470 आवेदन मिले

70 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण, शेष आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा सुशासन…

3 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किरंदुल में 7.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किरंदुल में 7.19 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त का किया उल्लेख,बस पार्किंग सहित 5.72 करोड़ रुपये की…

9 minutes ago
CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण दंतेवाड़ा, उप मुख्यमंत्री…

17 minutes ago
CG : सपना हुआ साकार-प्रधानमंत्री आवास ने बदली मसूराम सेठिया के परिवार की जिंदगी

CG : सपना हुआ साकार-प्रधानमंत्री आवास ने बदली मसूराम सेठिया के परिवार की जिंदगी

जगदलपुर, जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम छापर भानपुरी निवासी मसूराम सेठिया के लिए पक्के…

30 minutes ago
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को PM मोदी का पत्र, बताया किस ताकत ने दिलाई चुनावी जीत

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को PM मोदी का पत्र, बताया किस ताकत ने दिलाई चुनावी जीत

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों…

46 minutes ago
स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव

स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम – अरुण साव

स्वच्छता, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाएं बढ़ाने प्रमुखता से किये जा रहे काम -…

51 minutes ago