CG : परिवार में लड़ाई, बुजुर्ग की हत्या
बस्तर । जिले के जगदलपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत में बोर खनन को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया और मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। यह घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सिरीसगुड़ा गांव में रहने वाले मसु बघेल (60) और उनके भाई के परिवार के बीच खेत में बोर खनन कराने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।
देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में मसु बघेल को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर बड़ांजी थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर से विशेष फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…