CG : पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने स्नात्र महोत्सव व नवांगी पूजा में लिया भाग…

खरतरगच्छ विधि से प्रतिक्रमण, युगल भजन संध्या आज

रायपुर । पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में श्रद्धालुओं ने स्नात्र महोत्सव व नवांगी पूजा में भाग लिया। सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने भजनों के साथ दर्शन-वंदन किए। ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि प्रथम दिवस परमात्मा के जन्मकल्याणक प्रत्यर्थ स्नात्र महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक सीए प्रतीक बैद ने जिनमंदिर में भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला बैद परिवार रहे।

पर्युषण पर्व के अंतर्गत महाविदेह आराधना केन्द्र में आज शाम 6:45 बजे से श्रावक-श्राविकाओं द्वारा खरतरगच्छ विधि से प्रतिक्रमण किया जाएगा।

दूसरे दिन के अवसर पर इक्तिसा जाप और प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सिद्धार्थ गोलछा और मिताली कटारिया युगल स्वर में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम के लाभार्थी महेन्द्र कुमार, तरुण कुमार, मानस, गौरव, कल्प और गर्वित कोचर परिवार हैं।

ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ. योगेश बंगानी ने बताया कि प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति के दौरान कूपन द्वारा तीन ड्रॉ निकाले जाएंगे। इन लक्की श्रद्धालुओं को गुलाबचंद सोहनलाल टीकम गोलछा परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

11 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

12 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

12 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

12 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

12 hours ago