छत्तीसगढ़

CG : पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायपुर में जश्न…

लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने बताया सनातन की जीत

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के रुझानों के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते और झाल-मुड़ी का आनंद लेकर इस ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा सभी को झाल मुड़ी बांटी।

लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि ‘सनातन की जीत’ है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन विरोधी राजनीति को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी।

विश्वकर्मा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल क्षेत्र में अपनी चुनावी भागीदारी का अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन के आदेश को सर्वोपरि मानकर वे पिछले 3 महीनों से आसनसोल क्षेत्र में डटे हुए थे। दिन-रात किए गए अथक प्रचार और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आसनसोल क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है।

उन्होंने इस प्रचंड बहुमत के लिए पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह जीत हर एक निष्ठावान कार्यकर्ता के समर्पण और असली सम्मान का प्रतीक है। इस जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

10 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

11 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

11 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

11 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

12 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

12 hours ago