छत्तीसगढ़

CG : पहली बार धान विक्रय करने वाले कृषक कंवर का अनुभव रहा अत्यंत सुखद…

कोरबा । राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लागू की जा रही सुशासन आधारित योजनाएं अब धरातल पर ठोस परिणाम देने लगी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुगम और भरोसेमंद बनाया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं।

जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही धान खरीदी ने किसानों के बीच विश्वास का वातावरण तैयार किया है। सरकार द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किए जाने से कृषि कार्य को आर्थिक संबल मिला है और अन्नदाताओं का उत्साह बढ़ा है। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते खरीदी केंद्रों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं देखी जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम दोंदरो निवासी कृषक बाबू सिंह कंवर का धान विक्रय का पहला अनुभव उल्लेखनीय रहा। लगभग 16 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले कंवर ने इस वर्ष पहली बार उपार्जन केंद्र सोनपुरी में 65 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरल और सुचारू रही तथा तौल से भुगतान तक किसी भी स्तर पर कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

kgnews

Recent Posts

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

32 minutes ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

35 minutes ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

40 minutes ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

49 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

53 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

57 minutes ago