छत्तीसगढ़

CG : पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन लगभग 300 श्रमिकों का भर रहा पेट

मकई गार्डन और गांधी मैदान में मिल रहा श्रमिकों को भोजन

धमतरी, राज्य शासन की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना से हर रोज जिले के लगभग तीन सौ से अधिक श्रमवीरों का पांच रूपये में पेट भर रहा है। राज्य शासन श्रम कल्याण मण्डल और कर्मकार सुरक्षा मण्डल के माध्यम से इस योजना का संचालन कर रही है। धमतरी शहर में दो जगहों-मकई गार्डन और तहसील कार्यालय के पास गांधी मैदान में इस योजना के तहत श्रमिकों को पांच रूपये में भरपेट भोजन की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही श्रमिक पांच रूपये में टिफिन की सुविधा भी ले रहे हैं। जिले में इस योजना की शुरूआत नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने बीती 19 तारीख को की है।

जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के शुरूआत वाले दिन लगभग 450 श्रमिकों को पांच रूपये में भोजन वितरण किया गया था। अब हर रोज लगभग 300 श्रमिकों को पांच रूपये में गरम और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल और असंगठित कर्मकार सामाजिक कल्याण मण्डल में पंजीकृत 18 से 60 वर्ष तक की आयु के श्रमिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना से हर महीने जिले के लगभग 9 हजार से अधिक श्रमिकों को गर्म और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलेगी। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि धमतरी शहर में सुबह के समय घड़ी चौक पर श्रमिकों के एकत्रित होने को ध्यान में रखते हुए मकई गार्डन में सुबह 8 से 10.30 बजे तक और दोपहर में गांधी मैदान, कचहरी चौक में 11 बजे से दो बजे तक पंजीकृत श्रमिकों को पांच रूपये में गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने यह भी बताया कि इस योजना से केवल पंजीकृत श्रमिकों को ही लाभान्वित किया जाना है। इसीलिए जिन श्रमिकों ने अभी तक श्रम विभाग के दो मण्डलों में से किसी एक में भी पंजीयन नहीं कराया है, वे अपना पंजीयन जल्द से जल्द करा लेवें।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago