पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ने निजी जमीन पर हो रहे अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से समतल किया। साथ ही अफसरों ने नागरिकों को बिना पुख्ता जानकारी के दलालों के जरिए प्लाट खरीदने से बचने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 7 व 8 में खसरा क्रमांक 426ध्1ए 426ध्2ए 425ध्2 और 768 में भूमि स्वामी द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद से भूमि स्वामी को 3 बार नोटिस जारी कर अवैध प्लाटिंग रोकने चेतावनी दी गई। लेकिन भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंग में लगा रहा। आखिर में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और एसडीएम पाटन के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका के अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग के लिए मुरुम डालकर बनाए गए मार्ग की संरचना को जेसीबी के माध्यम से समतल कर दिया। सीएमओ प्रीति गुप्ता ने बताया कि बिना अनुमति के कोई भी अवैध रूप से भूखंड बेचने का काम न करे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *