CG : पानी जिंदगानी-धान के अलावा दलहन-तिलहन व सब्जी की करें खेती : रामविचार नेताम ..

अम्बिकापुर । जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों से मुलाकात की और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया पानी की किल्लत से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि ’पानी जिंदगानी है।’ ऐसे में किसानों को धान की बजाय दलहन, तिलहन, सब्जी एवं फल-फूल की खेती करनी चाहिए, ताकि पानी की समस्या कम हो और अन्य फसलों का उत्पादन भी बढ़ सके।

नेताम ने कहा कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए उन्हें नई एवं आधुनिक खेती की तकनीकों को अवश्य अपनाना चाहिए। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि लुंड्रा विकासखंड आधुनिक खेती के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। यहां के किसानों ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल तक अपनी सब्जियों की पहुंच बनाई है, जिससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

4 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

5 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

5 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

5 hours ago