CG : पानी निकासी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, बिलासपुर में आवागमन प्रभावित…
बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात घंटों तक प्रभावित रहा। लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। तोरवा क्षेत्र के धूमाधाम ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि, पुल और ड्रेनेज निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण बारिश का पानी गांव में भर रहा है। इससे 150 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं और लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि, घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया है। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नौबत आ गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने NHAI के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर मनमानी तथा लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बारिश के बीच सड़क पर उतरी महिलाओं ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…
रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…
टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…
रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह,…