रायगढ़। पुसौर पुलिस ने स्थानीय युवती से छेड़खानी के मामले में फरार आरोपी अरविंद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने 3 दिसंबर 2024 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। युवती के मुताबिक, घटना 3 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे हुई। जब उसके माता-पिता काम पर गए थे और वह घर में अकेली थी, उसी दौरान अरविंद चौहान घर आया और पानी मांगा। मना करने पर आरोपी ने जबरन युवती के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और घर से बाहर भाग गई।
उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी भाग निकला। युवती के आवेदन पर पुसौर थाने में अप.क्र. 289/2024, धारा 331(3), 74 बीएनएस मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। थाना प्रभारी टीआई रोहित बंजारे और उनकी टीम ने छापेमारी कर आरोपी अरविंद चौहान (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर विधिवत रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…
इंदौर धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…
रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…
रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…
इंदौर इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…
रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…