छत्तीसगढ़

CG : पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी जारी

खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और विश्वसनीय: किसान शिवलोचन

रायपुर, मुंगेली में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में प्रतिदिन नियमानुसार, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जा रही है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के कारण किसानों को खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
    ग्राम जोगीपुर के किसान शिवलोचन सिंह राजपूत, जिन्होंने अब तक 48 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय किया है, उन्होंने खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि टोकन प्रक्रिया सरल है और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौल तेज एवं सटीक हो रही है। खरीदी केंद्रों में छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था सहित किसानों हेतु आवश्यक सुविधाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की स्पष्ट नीतियों और प्रशासन के समयबद्ध प्रयासों के कारण खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और विश्वसनीय बन गई है। इससे किसानों का विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ा है।
    उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा धान खरीदी प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से की जा रही है, साथ ही किसानों के लिए 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा निर्धारित की गई है। यह कार्य आगामी 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा. उचित मूल्य एवं समय पर खरीदी के कारण किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त हो रहा है, जिससे जिलेभर में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

9 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago