छत्तीसगढ़

CG : पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को राहत, मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के साथ-साथ जशपुर जिले में भी सभी धान खरीदी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम घटमुंडा निवासी कृषक विजय प्रताप ने धान विक्रय के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में बारदाना और समय पर धान की तौल होने से पूरा कार्य सरल और सुविधाजनक रहा।

कृषक विजय प्रताप ने बताया कि धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। इससे किसानों का समय बच रहा है और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और इसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि धान खरीदी का कार्य समयबद्ध, व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से पूर्ण किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

4 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

4 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

4 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

4 hours ago