रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है। दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में रहते थे। पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने विधायक विश्राम गृह स्थित बंगला नंबर 79, पुरैना विधायक कॉलोनी में अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे यहां अपने परिवार के साथ रह रहे थे। विंग कमांडर खुदकुशी माले में शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी के साथ उनक पारिवारिक विवाद चल रहा था। 2014 में उन्होंने लव मैरिज की थी।

पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव भी एयरफोर्स में थी अधिकारी थीं। इस्तीफा देकर वो आईटी सेक्टर कंपनी में काम कर रही थी। काम के सिलसिले में परसो वो दिल्ली रवाना हुई थीं। इनके दो बच्चे हैं।

9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। घटना के समय दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। घर की मेड चाय देने पहुंची तब विंग कमांडर की फंदे पर झूले देखा। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया। एफएसएल टीम और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से उत्तरप्रदेश आजमगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *