राजनांदगांव : मौसमी तंत्र ला-नीना बनाएगा रिकॉर्ड, अप्रैल-मई में पारा 46 डिग्री तक पहुंचेगा…

राजनांदगांव , मौसमी तंत्र ला नीना के असर से इस बार गर्मी प्रचंड रहने वाली है। अप्रैल – मई में तापमान का स्तर 45 ​डिग्री के पार होगा। वहीं तापमान इस साल नए रिकार्ड भी दर्ज कर सकती है। भीषण गर्मी का असर अभी से दिखने लगा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि ला नीना के असर से ही इस बार बारिश औसत से अधिक रही। ठंड भी कड़ाके की पड़ी और शीत लहर करीब 25 दिन दर्ज किया गया। इसके बाद गर्मी में भी ला नीना का प्रभाव दिखेगा। इससे गर्मी बीते सालों की तुलना में कही अधिक रहने वाली है। मार्च से शुरु हो रही गर्मी जून तक रिकार्ड स्तर पर बनी रहेगी। इस दौरान हीट वेव के दिन भी बीते सालों की तुलना में अधिक रहेंगे। तापमान का स्तर बीते सालों से ऊपर जाने की प्रबल संभावना है। ऐसे में जिले के लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा।

बीते दस साल में अधिकतम तापमान ऐसा रहा: 2016 44 ​डिग्री, 2017 में 45 डिग्री, 2018 में 44.5 डिग्री, 2019 में 45 ​डिग्री, 2020 में 43 डिग्री, 2021 में 44 डिग्री, 2022 में 45 डिग्री, 2023 में 44.5 डिग्री, 2024 में 45.7 डिग्री, 2025 44 डिग्री दर्ज की गई है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते दो दिनों में यह प्रदेश में तापमान का सबसे अधिक स्तर है। नांदगांव पूरे प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलने लगी है। मार्च में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

51 seconds ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

7 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

28 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

36 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

56 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

58 minutes ago