बलौदाबाजार। जिले की नगर पंचायत पलारी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद के पति भोला वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी की लहर दौड़ गई। मृतक भोला वर्मा की पत्नि नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद है। एक जनप्रतिनिधि के परिवार में हुई इस घटना ने पूरे नगर को आश्चर्य चकित कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भोला वर्मा ने किन परिस्थितियों में यह दुखद कदम उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…