छत्तीसगढ़

CG : पाली में एसआईआर 2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई…

कोरबा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार, स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत आज शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में एसआईआर 2026 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

यह रैली महाविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) एवं एन.सी.सी. (NCC) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं आम जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक करना था।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:

संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस एवं स्वीप नोडल अधिकारी रीता पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. लाजरस ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उनके द्वारा मतदान किया जाना अनिवार्य है।

रैली का नेतृत्व एन.सी.सी. प्रभारी कुमारी वर्षा लकड़ा (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंपस एम्बेसडर ईशा एवं सोम सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। रैली के दौरान छात्राओं ने ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ जैसे गगनभेदी नारों के साथ नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago