एमसीबी. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों का अवैध धान खपाने का खेल शुरू हो गया है. कोचिए अवैध धान को खरीदी केंद्रों में खपाने की की कोशिश में लगे हैं, जिस पर शासन-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते सफल नहीं हो पा रहे. भरतपुर अनुविभाग से ताजा मामला सामने आया है, जहां राजस्व और खाद्य विभाग ने 3654 बोरी अवैध धान जब्त किया है. धान खरीदी वर्ष 2024-25 के तहत अन्य राज्यों के धान को भरतपुर अनुविभाग के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश की जा रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही राजस्व एवं खाद्य विभाग ने मध्यप्रदेश राज्य से रात में विभिन्न वाहनों में लाए गए कुल 295 बोरी धान को वाहन सहित जब्त कर कुवांरपुर थाना पुलिस चौकी और जनकपुर थाने में सुपुर्द किया. अन्य राज्य से लाए गए धान को विभिन्न गोदामों और घरों में छुपाकर रखा गया था. संयुक्त दल ने कुल 3359 बोरियों (35-40 किलो प्रति बोरी) में भरे धान को भी जब्त कर सुपुर्दगी में दे दिया.
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…