ओडिशा के कोरापुट जिले के बोरीगुम्मा ब्लॉक अंतर्गत कामता गांव में बुधवार को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान एक युवक की मौत हो गई.  मिली जानकारी के मुताबिक, कामता गांव के एक बुजुर्ग लक्ष्मण मंडल ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे कोरापुट के शहीद लक्ष्मण नाइक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उसके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव ले जाया गया. श्मशान घाट पर बेनुधर मंडल अपने पिता लक्ष्मण मंडल के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहा था, तभी अचानक एक बड़ा पेड़ उसके ऊपर गिर गया. इससे बेनुधर के सिर में गंभीर चोटें आई. घायल को तुरंत बोरीगुम्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया. लक्ष्मण मंडल और उसके बेटे बेनुधर मंडल की मौत की खबर फैलते ही कामता गांव में मातम छा गया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *