CG : पीएम-जनमन योजना से पक्के घर का सपना हुआ साकार

झोपड़ी से मिली मुक्ति, चेहरे पर लौटी मुस्कान

रायपुर, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना ने विशेष पिछड़ी जनजाति की विधवा महिला सुभौतिन कमार के जीवन में खुशियों की नई सुबह ला दी है। कल तक जो आंखें एक पक्के घर के लिए तरसती थीं, आज वही आंखें अपने स्वयं के पक्के मकान में रहने की खुशी और संतुष्टि से चमक रही हैं।

गरियाबंद जिले के विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत बम्हनदेही (नाचनबाय) निवासी सुभौतिन कमार का जीवन अत्यंत कठिनाइयों से भरा रहा। पति के निधन के बाद वह अपने छोटे से नाती के साथ मिट्टी, खपरैल और घास-फूस से बनी झोपड़ी में रहती थीं। दिहाड़ी मजदूरी से केवल गुज़ारा चलता था। पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक ऐसा सपना था, जो असंभव था।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत सुभौतिन को आवास निर्माण हेतु 2 लाख रुपये तथा मनरेगा अंतर्गत 95 दिवस की मजदूरी के लिए 23 हजार 85 रुपये स्वीकृत किए गए। योजना की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई, जिससे मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सका। स्वयं मकान बनाने में असमर्थ होने पर प्रशासन ने रूरल मेसन ट्रेनिंग योजना के अंतर्गत एक मास्टर ट्रेनर की देखरेख में उनका पक्का घर तैयार करवाया। निर्माण के विभिन्न चरणों में उन्हें शेष किश्तें भी प्राप्त होती गईं।

आज सुभौतिन अपने नाती के साथ पक्के मकान में सुखपूर्वक रह रही हैं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं और चेहरे पर संतोष की मुस्कान है। वह भावुक होकर कहती हैं-मेरे पास कभी इतने साधन नहीं थे कि पक्का मकान बना सकूं, लेकिन सरकार की इस योजना ने मेरा सपना पूरा कर दिया। सुभौतिन कमार की यह कहानी न केवल पीएम-जनमन योजना की सफलता का प्रतीक है, बल्कि शासन की उस प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य साकार किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

19 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

40 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago