CG : पीएम मोदी ने किया नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन…

रायपुर । राज्योत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी ने बच्चों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत की।

ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का पीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज का दिन बहुत विशेष है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

kgnews

Recent Posts

CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के…

6 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

217 मामलों की सुनवाई की गई राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य…

13 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को…

15 minutes ago
छत्तीसगढ़ में 72 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

छत्तीसगढ़ में 72 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

मुंगेली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान मुंगेली जिले…

15 minutes ago
CG : फर्जी सर्पदंश पोस्टमार्टम मामला : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल…

CG : फर्जी सर्पदंश पोस्टमार्टम मामला : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल…

बिलासपुर । फर्जी सर्पदंश मामलों की जांच में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।…

17 minutes ago
CG : जिले में अब तक 222 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 222 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 18…

20 minutes ago