दंतेवाड़ा कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रंथालय दन्तेवाड़ा में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, रायपुर (एमएसएमई) एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम में एमएसएमई रायपुर के सहायक निर्देशक अरविन्द तिवारी द्वारा परंपरागत कारीगरों एवं शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंध में आवेदन करने, प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं आधुनिक औजार, टूलकिट प्रदान करने व वित्तीय सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनके द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उक्त कार्यशाला में लगभग 200 हितग्राहियों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जसबीर नेगी, सहायक जन शिक्षण संस्थान के अधिकारी, कामनी पटनायक, लाइवलीहुड प्राचार्य, कृतेश हिरवानी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, फिलीप तिग्गा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी, जिले के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े कारीगरों/शिल्पकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…