बिलासपुर। बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल को बीच सड़क डंडे और रॉड से मारा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया वह खून से लतपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 4 बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और सतीश को टक्कर मारी। जिसके बाद वे पैसे की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा। तब सतीश अपनी जान बचाकर भागा। वारदात के बाद पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया है। जबकि, उसके दो साथी फरार हैं।
सतीश कुमार लोधी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग जिला न्यायालय में है। सोमवार को आरक्षक सतीश कुमार लोधी अपने दोस्त आनंद वर्मा के साथ शाम 4 बजे घर जा रहा था। तभी सदर बाजार स्थित करोना चौक के पास यह घटना हुई। दो युवक बाइक से उतरकर आरक्षक और उसके दोस्त से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। आरक्षक ने विरोध करते हुए पैसे देने से मना किया, तब युवकों ने गाली देते हुए रॉड और डंडे निकालकर आरक्षक और उसके साथी पर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…