रायपुर। सतनामी समाज के युवक की पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई के विरोध में भीम आर्मी ने पंडरी थाना का घेराव किया. इस बीच रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने घटना में शामिल आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है. होली त्योहार के दौरान सतनामी समाज के युवक की पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग पंडरी थाना के सामने जुटे थे. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए पुलिस बल के साथ मौके पर एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण के साथ डीएसपी और टीआई तैनात थे. युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए पंडरी थाना में पदस्थ आरक्षक मनीष साहू को रायपुर रक्षित केंद्र में संबद्ध कर दिया है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…