छत्तीसगढ़

CG : पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कुछ देर में खरोरा डकैती मामले में खुलासा

रायपुर। पुलिस ने चार दिन पहले केवराडीह डकैती का खुलासा कर लिया है। इसमें एक बार फिर रक्षक ही भक्षक होना साबित हुआ है । संपन्न कृषक राधेलाल भारद्वाज के यहां हुई इस डकैती का मास्टर माइंड रिटायर्ड पुलिस हवलदार है। और उसके साथ एसपी बलौदाबाजार के दफ्तर का बाबू भी शामिल रहा है। पुलिस ने इनके अलावा 7 और आरोपियों को हिरासत में लेकर दो दिन से पूछताछ कर रही थी।इनकी ही निशानदेही पर ये दोनों भी पकड़े गए हैं। पहले एसपी आफिस के क्लर्क को हिरासत में लिया गया और फिर रिटायर्ड हवलदार को।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मास्टर माइंड हवलदार दो वर्ष पहले ही रिटायर हुआ था। और केवराडीह को पास ही केसला गांव (खरोरा तिल्दा मार्ग) में रहता है। इसके साथ 9-10 नकाबपोश तीन दिन पहले शुक्रवार आधी रात 2.30-3 बजे राधेलाल के घर घुसे थे।और राधेलाल के सभी पुरुष सदस्यों को रस्सी सेन बांध कर डकैती की थी। ये सभी छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे। और हाथ में पिस्टल, तलवार लिए हुए थे । राधेलाल के कहने पर उसकी मां बहू को छोड़ दिया था। पुलिस पहले दिन राधेलाल की स्टोरी पर भरोसा नहीं कर रही थी। पुलिस का कहना था कि राधेलाल खुलकर कुछ नहीं बता रहा। इस लिए संदेह हो रहा। घटना में जब पुलिस के डॉग स्कवाड की मदद ली तब डकैती के नजरिए से जांच शुरू की । खोजी कुत्ता राधेलाल के घर से निकलकर गांव के बाहर लाली डबरी तक जाकर लौटता रहा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने की पुष्टि उसके आगे बलौदाबाजार हाइवे सड़क जाती है। अनुमान लगाया गया कि डकैत इसी रास्ते से दूसरे जिले में भाग निकले। इस पर बलौदाबाजार, बेमेतरा और अन्य जिलों को भी अलर्ट किया गया ।और आधा दर्जन संदेह बलौदाबाजार बेमेतरा से हिरासत में लिए गए और उनसे हुई पूछताछ के बाद पूरी वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगा ‌ इन लोगों ने राधेलाल के घर से 6-7लाख रूपए जेनर और नगद रकम लूटा था।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

5 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

6 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

6 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

6 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

6 hours ago