छत्तीसगढ़

CG : पुलिस की छापेमार कार्रवाई, 2 शराब कोचिया गिरफ्तार

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विश्वनाथपाली में छापेमार अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कल दिनांक 20 सितंबर 2024 को निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम विश्वनाथपाली में सुभाष सिदार और सुजन खडिया द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब विक्रय करने शराब घर में छिपा कर रखे हुए हैं । सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर और उनकी टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस टीम ने कई घरों में दबिश दी और इस दौरान दोनों आरोपियों से कुल 27 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।

पहली कार्रवाई में आरोपी सुभाष सिदार, पिता क्रितराम सिदार, उम्र 45 वर्ष, निवासी विश्वनाथपाली, थाना चक्रधरनगर, के पास से दो-दो लीटर क्षमता वाली 5 प्लास्टिक बोतलों और एक-एक लीटर क्षमता वाली 2 बोतलों में कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में आरोपी सुजन खडिया, पिता जयलाल खडिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी विश्वनाथपाली, के पास से पांच-पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के 3 जरिकेन में कुल 15 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1500 रुपये है, जप्त की गई। दोनों आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को नोटिस देकर वैध कागजात पेश करने को कहा गया, लेकिन आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इसके बाद गवाहों की उपस्थिति में बरामद शराब को जप्त कर कब्जे में लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कर्ष, पौलुस एक्का, आरक्षक अभय यादव, चन्द्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल शामिल रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

12 minutes ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

31 minutes ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

40 minutes ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

42 minutes ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

49 minutes ago
CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…

56 minutes ago