छत्तीसगढ़

CG : पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जूटमिल थाना क्षेत्र के काशीराम चौक, गढ़उमरिया एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में लगातार प्राप्त हो रही झगड़ा-मारपीट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जूटमिल पुलिस ने कल शाम व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा भी फ्लैग मार्च में शामिल रहे। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस एवं 6वीं बटालियन के सशस्त्र जवानों द्वारा अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। साथ ही युवकों को थाना बुलाकर समझाइश दी गई कि वे आपसी विवाद, झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी और अनावश्यक समूहबाजी से दूर रहें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति आवारागर्दी, बदमाशी या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखाई देता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। इस दौरान बीट आरक्षकों एवं थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी आमजन को उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी परिस्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी और सीएसपी मयंक मिश्रा भी फ्लैग मार्च में शामिल हुये । जूटमिल पुलिस और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने ओडिशा हाईवे, काशीराम चौक, जूटमिल मार्केट एरिया तथा युवकों के अड्डेबाजी वाले स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों को भी थाने लाया गया। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना । फ्लैग मार्च के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

34 minutes ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

45 minutes ago
CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

1 hour ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

1 hour ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

2 hours ago
16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

2 hours ago