छत्तीसगढ़

CG : पुलिस ने 66 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त,

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार कृषक मवेशियों की तस्करी एवं क्रूरता पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारीगण सूचनातंत्र को सक्रिय कर तस्करों पर नजर रहे हैं। इसी क्रम में, 17-18 अक्टूबर की रात थाना प्रभारी धरमजयगढ़, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मोबाइल पर सूचना मिली कि कुछ मवेशी तस्कर भूखे-प्यासे कृषक मवेशियों को पैदल मारते-पीटते हुए ग्राम बोरो के जंगल से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ और उनके स्टाफ ने तस्करों की पहचान करते हुए बोरो जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान, 07 मवेशी तस्करों को पकड़ लिया गया। मौके पर सूचनाकर्ता गुरूचरण सिह राजपूत वार्ड नं. 08 पतरापारा धरमजयगढ़ और गवाह मौजूद थे, जिनके समक्ष आरोपियों के कब्जे से कुल 66 नग कृषक मवेशियों को बरामद किया गया। इन मवेशियों की विधिवत जप्ती कर पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। इन सभी के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 245/2024, धारा 4, 6, 10 छ.ग. पशु संरक्षण अधिनियम तथा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. महादेव राठिया, पिता धीरसिंह राठिया, 50 वर्ष

2. बाबूलाल राठिया, पिता मोहितराम राठिया, 51 वर्ष

3. अमर सिंह राठिया, पिता बालम सिंह राठिया, 51 वर्ष

4. धनराज राठिया, पिता मानसिंह राठिया, 53 वर्ष

5. शोभाराम राठिया, पिता सुनाराम राठिया, 55 वर्ष (सभी का स्थायी निवास: करतला, थाना करतला, जिला कोरबा)

6. जगेश्वर राठिया, पिता बुधराम राठिया, 50 वर्ष

7. चमरूराम राठिया, पिता गंगा राम राठिया, 60 वर्ष (साकिनान: भोजपुर, थाना कापू, जिला रायगढ़, छ.ग.)

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

10 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

10 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

10 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

10 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

11 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

11 hours ago