छत्तीसगढ़

CG : पुलिस वाहन से कूदकर कैदी फरार, जवानों पर फेंका मिर्च पाउडर

बस्तर । जिले में पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर गाड़ी का दरवाजा खोल 2 कैदी फरार हो गए हैं। हालांकि, कुछ ही देर के अंदर एक को तो पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा कोर्ट से जगदलपुर की जेल लाया जा रहा था। इसी बीच परपा थाना के पास इन्होंने ये करतूत की है।

दरअसल, इनमें से एक का नाम समीर खान है तो वहीं दूसरा अनस खान है। ये दोनों दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ से 2 महीने पहले बस्तर जिले की पुलिस ने इन्हें बाइक चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये दोनों जगदलपुर के जेल में बंद थे। वहीं सोमवार (23) सितंबर को इन्हें पेशी के लिए पुलिस वाहन में दंतेवाड़ा ले जाया गया था। दिनभर कोर्ट में थे।

पुलिस की गाड़ी से ही रात में दोनों को दंतेवाड़ा से जगदलपुर लाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब वाहन परपा थाना के पास पहुंची तो गाड़ी की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर इन्होंने पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जिसके बाद दोनों गाड़ी के दरवाजा का लॉक खोले और फरार हो गए।

जवानों ने इसकी जानकारी थाना में और पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाके में नाकेबंदी की। वहीं कुछ देर बाद खेत के पास एक आरोपी समीर खान को बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर समेत अन्य जवानों ने पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी अनस खान फरार हो गया है। पुलिस अफसरों ने आस-पास के थाने में भी सूचना दे दी है।

kgnews

Recent Posts

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर

रायपुर  प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…

12 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए दो दिवसीय सेमीनार सम्पन्न

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…

17 minutes ago
इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर में मानसून का धमाका, अगले हफ्ते फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…

22 minutes ago
राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

राजगढ़ में बाल विवाह पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों की शादी कराने के आरोप में 16 लोगों पर केस

 राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…

25 minutes ago
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित

भोपाल  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय…

27 minutes ago
सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं

सेवा सेतु से घर बैठे मिल रही समयबद्ध शासकीय सेवाएं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन…

27 minutes ago