धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप मच गया। युवक की मौत से गुस्साए परिजन और भाजपा कार्यकर्तओं ने नेशनल हाईवे-30 कुरूद में चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की न्यायिक जांच कराने के आश्वासन के बाद परिजनो ने प्रदर्शन समाप्त किया।
बताया जा रहा है कि कुरूद के वार्ड क्रमांक 2 निवासी शिवचरण चक्रधारी को शराब बेचने के आरोप में कुरूद पुलिस थाने लेकर आई थी। इसी दौरान युवक चलते-चलते अचानक गिर गया। युवक को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जंहा जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनो का आरोप है पुलिस की पिटाई से ही शिवचरण की मौत हुई है। परिजनों और भाजपा कार्यकर्तओं ने कुरूद टीआई को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजन को 50 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिर्गी से शिवचरण की मौत हुई है। साथ ही कहा कि मामले की न्यायिक जांच कराई जायेगी।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…