कोरबा। तुमान कटघोरा-पेंड्रा रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार (4 अक्टूबर) को बरबसपुर जटाशंकरी नदी के पुल पर रेलिंग के पास खड़े संदीप यादव को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मामला जटगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, संदीप यादव (24 साल) पुल की रेलिंग पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराया। वहीं, परिजनों ने मुआवजे को लेकर चक्काजाम भी किया था। इस हादसे के बाद सड़क पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। कटघोरा थाना प्रभारी ने तहसीलदार से बात कर जाम खुलवाने के लिए मृतक के परिजनों को 25,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
पुलिस ने संदीप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप यादव बरबसपुर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ खेती-किसानी में सहयोग करता था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…