छत्तीसगढ़

CG : पुसगुड़ा में सुशासन तिहार की आकर्षक तस्वीर…

कलेक्टर अमित कुमार ने महुआ पेड़ के नीचे लगाई जनचौपाल

सुकमा । जिले में ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्रशासन की सक्रियता अब दूरस्थ अंचलों तक साफ दिखाई देने लगी है। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पुसगुड़ा में शुक्रवार को कलेक्टर अमित कुमार ने महुआ पेड़ की छाँव में ग्रामीणों के बीच बैठकर जनसमस्याओं को सुना और संवाद किया। यह दृश्य केवल एक सरकारी दौरे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुँचाने का मजबूत संदेश बनकर सामने आया।

महुआ पेड़ के छाँव में लगी चौपाल

करीब 106 की आबादी वाले छोटे से गांव में कलेक्टर का जमीन पर ग्रामीणों के साथ बैठना प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसेवा भावना को दर्शाता है। नियद नेल्लानार योजना 2.0, बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। कलेक्टर ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना, बल्कि मौके पर ही समाधान की दिशा में कार्रवाई कर प्रशासनिक तत्परता का परिचय दिया।

जनहित में बड़े फैसले, गांव को मिली नई उम्मीद

चौपाल के दौरान गांव के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। गांव को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु पक्की सड़क के लिए पंचायत से तत्काल प्रस्ताव मंगाया गया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव के लिए एक ‘तूफान’ सवारी गाड़ी देने की घोषणा की गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं को पहले से चिन्हित कर समय पर उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

तत्काल कार्रवाई से बढ़ा प्रशासन पर भरोसा

प्रशासन की कार्यक्षमता उस समय और स्पष्ट नजर आई जब चौपाल के दौरान खराब हैंडपंप की शिकायत सामने आते ही उसे तत्काल रिपेयर करवा दिया गया। इसके अलावा गांव में आवश्यक सामुदायिक निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की बात कही गई, जिससे गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और मजबूत होगा। ग्रामीणों ने इस पहल को सुशासन की सच्ची तस्वीर बताया।

शासकीय योजनाओं से बदल रही तस्वीर

कलेक्टर अमित कुमार को अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत खुश हुए। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बताया कि अब गांव में बिजली पहुंच चुकी है, जिससे पुसगुड़ा अंधेरे से बाहर निकल आया है। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल मिलने लगा है और श्रम कार्ड बनने से ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

कलेक्टर अमित कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल कार्यालयों से आदेश जारी करना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर उसकी आँखों की नमी को मुस्कान में बदलना है। ‘सुशासन तिहार’, ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद नेल्लानार 2.0’ के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और सुकमा के हर गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।

इस अवसर पर एसडीएम सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ सुमित ध्रुव, एडिशनल एसपी मनोज तिर्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

7 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago