रायगढ़, जिले में एक महिला के पूर्व प्रेमी ने उसके पति पर चाकू से हमला किया है। ग्राम गेजामुड़ा में सोनी चौहान अपने पति छलिया चौहान ;32द्ध के साथ बाइक से हॉस्पिटल जा रही थी तभी शिवम यादव स्कूटी अड़ाकर उनका रास्ता रोका। चाकू से सिर और गले में मारा। इस दौरान वह सोनी से कहने लगा कि तुम कहां घूम रही हो। मुझे बिना बताए शादी कर ली। ऐसा कहते हुए गाली.गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चाकू लगने से सोनी का पति घायल हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिकए छलिया चौहान की शादी कुछ साल पहले ढिमरापुर चौक के हनुमान गली में रहने वाली सोनी चौहान के साथ हुई थी। सोनी अपनी मायके में कुछ दिनों के लिए रहने आयी थी। 12 मई को उसे लेने के लिए छलिया अपने ससुराल पहुंचा। तभी ये घटना हुई। बीच सड़क मारपीट को देखते हुए लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद छलिया को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 118;1 126;2 296. 351;2 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।​​​​​​​ रायगढ़ सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी किसी जूता दुकान में काम करता थाए लेकिन वहां वह नहीं मिला। आरोपी की तालाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *