छत्तीसगढ़

CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में दो कॉलोनियों के बीच पहुंच मार्ग को लेकर हुए विवाद में मारपीट की शिकायत सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर राजेश पांडेय और उनके पुत्र राहुल पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि 31 मई की सुबह शिवम एन्क्लेव और मिनोचा कॉलोनी के बीच स्थित रास्ते के पास सफाई कार्य चल रहा था। बताया गया कि सोसायटी की बैठक के बाद रहवासी और सफाई कर्मचारी मुख्य द्वार के आसपास सफाई कर रहे थे। इसी दौरान करीब 10 बजे राजेश पांडेय और राहुल पांडेय वहां पहुंचे, जिसके बाद रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया।

अमित शर्मा का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई। उन्होंने हाथ जोड़कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला और बढ़ गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें पकड़कर नीचे गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पैर पकड़कर जमीन पर गिराया गया और सिर तथा दाहिने कंधे पर पत्थर से हमला किया गया। इस घटना में उन्हें चोटें आईं और उनका चश्मा भी टूट गया। अमित शर्मा ने पुलिस को बताया कि लगभग दो महीने पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था और वर्तमान में उनका इलाज एम्स में चल रहा है। वे मधुमेह और लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं तथा उनके दाहिने हाथ का दो बार ऑपरेशन हो चुका है। आरोप है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी होने के बावजूद उनके साथ मारपीट की गई, जिससे चेहरे, पीठ, घुटनों और कंधे पर चोटें आईं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। अमित का कहना है कि उनके पिता भी उसी क्षेत्र में रहते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन्स पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रियों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा…

30 minutes ago
MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

MP UCC: लिव-इन रिश्तों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, हलाला बनेगा दंडनीय अपराध, 80% मुस्लिम महिलाओं ने किया समर्थन

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंत्रिपरिषद ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को स्वीकृति…

35 minutes ago
MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

MP में 771 करोड़ से अपग्रेड होंगे 73 हेल्थ सेंटर, 6 दिन पहले खारिज हुआ प्रस्ताव अब मंजूर

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भोपाल जिले के ऐतिहासिक महत्व वाले जगदीशपुर में …

40 minutes ago
इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर से 10 नए शहरों के लिए शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव

इंदौर  इंदौर शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग हिस्सों तक…

40 minutes ago
CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

12 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

13 hours ago