गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय आवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर नागेश्वर राव समेत 3 घरों में एक साथ चोरी हुई है। जहां से अज्ञात चोर लाखों रुपए सामान चुरा ले गए। घटना 15 अगस्त की रात की है। जिन तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है, वो सभी शासकीय कर्मचारियों के घर हैं। जो पिछले एक सप्ताह की छुट्टियों पर हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवारों के बाहर होने के कारण अब तक थाने में रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
जिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी हुई है, वहां पुलिस के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में जिस तरह से एक साथ चोरों ने अधिकारी कॉलोनी को निशाना बनाया है। उससे पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है। पुलिस ने साइबर टीम, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच मामले की जांच की। इसमें बाहरी गिरोह के शामिल होने की आशंका है। घरों पर क्या-क्या चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जल्द ही इन चोरों को पकड़ने की बात कर रही है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 9 जून का दिन विशेष महत्व…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 की कार्यप्रणाली, तकनीकी…
शौर्या दल 22 लाख महिलाओं की देश की सबसे बड़ी साइलेंट आर्मी एमपी कैबिनेट ने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 के भव्य और…
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : एमडी यादव गुणवत्ता में लापरवाही पर…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम…