दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में मरीज शंकर लाल देवांगन उम्र 53 वर्ष निवासी मरोदा भिलाई दुर्ग विगत पांच दिनों से गंभीर पेट दर्द की तकलीफ से जुझ रहा था। मरीज आस-पास के क्लीनिक में ईलाज करवा रहा था फिर भी तकलीफ बढ़ती जा रही थी। अंत में जिला अस्पताल दुर्ग में गंभीर अवस्था में 21 अप्रैल 2024 को लाया गया। मरीज को प्राथमिक उपचार करने के पश्चात विशेषज्ञों को पता लगा कि मरीज की आंत फट गया है।
सर्जरी विशेषज्ञ एच.ओ.डी. डॉ. सरिता मिंज ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया तथा आपातकालीन में रात्री को मरीज को ऑपरेशन थियेटर में लिया गया। ओ.टी. इंचार्ज तथा एनेस्थेसिया एच.ओ.डी के द्वारा मरीज को बेहोशी दी गई तथा सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सरिता मिंज एवं डॉ. कामेन्द्र ठाकुर के द्वारा तीन घंटे तक जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गयी।
ऑपरेशन के पश्चात डॉ. अनिल विवेक सिन्हा के मार्गदर्शन में आई.सी.यू. में ईलाज किया गया। ओ.टी. टीम में रमेश महिलांगे, शैनी, मयूरी, नजरीन, शिबेनदानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही ब्लड बैंक में भी तुरंत रक्त व्यवस्था करवाने के लिये डॉ. प्रवीण अग्रवाल का योगदान रहा। मरीज अभी खतरे से बाहर है तथा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. ए.के. साहू, आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव एवं डॉ. ओ.पी. वर्मा अस्पताल सलाहकार के द्वारा इस सफलता पर आभार व्यक्त किया गया है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…