CG : पेयजल की नियमित जांच और निगरानी के लिए जल बहिनियों को दिया गया पुनरावर्ती प्रशिक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकि विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत मरवाही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जल बहिनियों को उनके मौजूदा कौशल ज्ञान और सुरक्षा मानकांे को अद्यतन करने के लिए पुनरावर्ती प्रशिक्षण (रिफ्रेशर ट्रेनिंग) दिया गया। सदभावना भवन मरवाही में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्हें जल गुणवत्ता के सभी पैमाने पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा जल जनित बीमारियों के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के बारे में बताया गया।

उन्हें जलस्त्रोतों का जलगुणवत्ता परीक्षण, जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जल गुणवत्ता पंजी संधारित करने और विभागीय साइट पर एंट्री करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मसुरीखार, धनपुर, धोबहर, साल्हेकोटा, रटगा, राजाडीह, डोंगरिया, गुदुमदेवरी, बगड़ी, महोरा, अण्डी, मझगवां, नगवाही, डुमरखेरवा, दरमोहली, लटकोनीखुर्द, कोदवाही, सिलपही, भर्रीडांड, बरगवां, लटकोनी, करसिवां, निमधा एवं अमेराटिकरा ग्राम की जल बहिनियां शामिल थीं।  

kgnews

Recent Posts

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

1 minute ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

2 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

14 minutes ago
राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…

23 minutes ago
राजनांदगांव : एटीएम बूथ के सामने गड्ढा होने से रात में हादसे होने की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : एटीएम बूथ के सामने गड्ढा होने से रात में हादसे होने की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…

26 minutes ago
CG : मंदिरहसौद में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, सुनसान रास्ते में अकाउंटेंट से नकदी छीनकर फरार बदमाश …

CG : मंदिरहसौद में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, सुनसान रास्ते में अकाउंटेंट से नकदी छीनकर फरार बदमाश …

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…

28 minutes ago