टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर सम्पर्क किया जा सकता है
महासमुन्द, ग्रीष्मकाल के दौरान मैदानी स्तर पर पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जिले में पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्ष 2025-26 में उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह कंट्रोल रूम आगामी आदेश तक कार्यरत रहेगा। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री अरुण कुमार मिश्रा हस्त पंप तकनीशियन होंगे। पेयजल समस्या के त्वरित समाधान हेतु टोल फ्री नम्बर 18002330008 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड महासमुंद अंतर्गत महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा के लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री किशोर कुमार साहू प्रभारी अधिकारी होंगे। इसी तरह विकासखण्ड महासमुंद के लिए उपअभियंता विकासखण्ड प्रभारी श्री आलोक शुक्ला, बागबाहरा के लिए उप अभियंता श्रीमती कुलेश्वरी भारद्वाज, विकासखण्ड पिथौरा के लिए उप अभियंता विकासखण्ड प्रभारी श्री पी.डी. अनंत होंगे। इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सरायपाली अंतर्गत बसना और सरायपाली के लिए सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री खिलेश्वर साहू प्रभारी अधिकारी होंगे। विकासखण्ड बसना के लिए उप अभियंता विकासखण्ड प्रभारी श्री महेन्द्र ध्रुव एवं विकासखंड सरायपाली के लिए उपअभियंता विकासखण्ड प्रभारी श्री टी.के. चन्द्राकर प्रभारी अधिकारी होंगे।
रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…
खरगोन मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…
खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…
धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…