छत्तीसगढ़

CG : पैदल जा रही थी नानी के घर, किशोरी के साथ रेप

दुर्ग। जिले के सिरसाखुर्द में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग होलिका दहन के दिन अपनी नानी के घर पैदल जा रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला जेवरा सिरसा चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, सिरसाखुर्द की रहने वाली नाबालिग लड़की (15) घर के पास ही रहने वाली नानी के घर पैदल जा रही थी। रास्ते में आरोपी रोहित मरई (24) ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद लड़की अपनी नानी के घर पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद नाबालिग ने परिजनों के साथ जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना के बाद से आरोपी रोहित लगातार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने रायपुर और दुर्ग में तलाश किया। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है, तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रोहित मरई को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही है. प्रदेश के सभी संभागों के अधिकांश…

46 minutes ago
भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल में होटल बंद होने से तनाव में थी 35 वर्षीय महिला, आत्महत्या की घटना से सनसनी

भोपाल. छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर में होटल का कारोबार मंदा पड़ने से परेशान…

56 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

1 hour ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

1 hour ago