जगदलपुर से विधायक बने किरण सिंह देव को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किरण सिंह देव कांकेर पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में एक भव्य सभा का भी आयोजन किया गया था. आयोजन में बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यकर्ताओं की भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके पर कई पॉकेटमार भी पहुंच गए. पॉकेटमारों ने भीड़ और मौके का फायद उठाते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं की जेब हल्की कर दी.
कार्यकर्ताओं को अपनी जेब कटने का पता कार्यक्रम के खत्म होने के बाद लगा. पहले एक कार्यकर्ता ने भीड़ में जेब कटने की आवाज लगाई. जेब कटने वाले कार्यकर्ता की आवाज सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जेबें टटोलनी शुरु कर दी. बात में पता चला कि एक नहीं बल्कि दर्जनों कार्यकर्ताओं की जेब बंटी बबली गिरोह के लोग काट ले गए हैं. और तो और कांकेर बीजेपी कार्यसमिति के अध्यक्ष भरत मटियारा की जेब भी चोर काट ले गए. किसी को दस हजार का चूना लगा तो किसी को 6 हजार का.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…