CG : पॉलिटेक्निक गरियाबंद में एलुमनाई मीट 2025 का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में 09 से 11 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन तकनीकी शिक्षा की उपयोगिताए ज्ञानवर्धन और पूर्व छात्रों के अनुभवों से प्रेरणा देने वाला साबित हुआ। पहला दिन सेमिनार 09 सितंबर को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा की भागीदारी विषय पर सारगर्भित सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि शासकीय आईटीआई की प्राचार्या आशा वर्मा ने तकनीकी शिक्षा की बढ़ती भूमिका पर प्रेरक विचार रखे।

प्राचार्य काजल रॉय ने राज्य एवं देश के समग्र विकास में तकनीकी शिक्षा के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्था के तीनों विभागों के व्याख्याताओं. चन्द्रेश कुमार देवांगन ;मैकेनिकल शैलेन्द्र खरे ;माइनिंग एवं नागेन्द्र कुमार पटेल ;सिविल ने अपने.अपने क्षेत्र की महत्ता पर जानकारी दी। दूसरा दिन 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन विषय पर ज्ञानवर्धक टेक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छत्तीसगढ़ की संस्कृतिए भूगोल एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

तीसरा दिन एलुमनाई मीट 2025 के आयोजन में शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद के पूर्व छात्रों की शानदार उपलब्धियों ने गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में 2013 से 2022 तक के 59 पूर्व छात्र शामिल हुएए जो आज देश और राज्य के अनेक प्रतिष्ठित सरकारी व निजी पर्दो पर कार्यरत हैं। संस्था के इन पूर्व छात्रों ने न केवल अपनी मेहनत और कौशल से पहचान बनाई हैए बल्कि कॉलेज का नाम भी रोशन किया है। शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद के ललित कुमार साहूए सहायक कार्यशाला अधीक्षक ने कहा कि हमारे पूर्व छात्रों की ये उपलब्धियाँ न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय हैंए बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं। यह एलुमनाई मीट इस बात का सशक्त संदेश है कि शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के तकनीकी विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

23 minutes ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

25 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

29 minutes ago
CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…

32 minutes ago
CG : सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है : अरुण साव…

CG : सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है : अरुण साव…

उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास…

33 minutes ago
CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

CG : कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने मनाई बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती …

रायपुर । कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर…

37 minutes ago