छत्तीसगढ़

CG : पोहा वाले के साथ पुलिसकर्मी ने की दबंगई

भिलाई : लक्ष्मीनगर सुपेला निवासी चंद्रभूषण साव (26 साल) ने खुर्सीपार थाने में पदस्थ सिपाही कुंदन सिंह और राजेश यादव के खिलाफ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज कराया है। चंद्रभूषण ने शिकायत में बताया कि वो रोज की तरह 21 अप्रैल 2025 की सुबह 4 बजे चार पोहा का ठेला घड़ी चौक में लगाकर रखा था। इस दौरान वहां सिपाही कुंदन सिंह और राजेश यादव आए बोले की यहां भीड़ क्यों लगाकर रखा है ठेला हटा। चंद्रभूषण ने कहा कि ग्राहक है थोड़ी देर में हटा लेगा। इस पर दोनों भड़क गए और उससे गाली गलौज करने लगे। जब चंद्रभूषण ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों ने उसे वहीं सड़क में गिराकर बुरी तरह मारा और उसके ठेले का पूरा सामान सड़क में फेंक दिया ठेला पलटा दिया। इससे उसे 20 से 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ।

सुपेला पुलिस ने अपने सिपाही को बचाने के लिए चंद्रभूषण और कुंदन सिंह के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया है। ऐसा करने से सिपाहियों को मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने का मौका मिलेगा। सुपेला पुलिस का कहना है कि चंद्रभूषण ने भी कुंदन और राजेश के साथ मारपीट की है, इसलिए काउंटर अपराध दर्ज किया गया है। कुंदन सिंह दुर्ग पुलिस का सिपाही है और खुर्सीपार थाने में पदस्थ है। उसके खिलाफ कई बार यह शिकायत मिल चुकी है कि वो शराब के नशे में गाली गलौज कर लोगों से मारपीट करता है।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

1 hour ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

2 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

2 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

2 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

2 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

2 hours ago