छत्तीसगढ़

CG : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी …

रायपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रायपुर स्थित अखिल भारतीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में अब बैंक, रेलवे, एसएससी और छत्तीसगढ़ व्यापम जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह सुविधा राजीव युवा उत्थान योजना के तहत दी जा रही है। इसके लिए पात्र विद्यार्थी 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना में राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुल 100 सीटें रखी गई हैं। इनमें अनुसूचित जाति के लिए 30, जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें हैं। हर वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। चयनित विद्यार्थियों को हर महीने ₹1000 की छात्रवृति भी मिलेगी।

कोचिंग पूरी तरह फ्री होगी। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के जरिए किया जाएगा, जिसकी तारीख बाद में बताई जाएगी। आवेदन के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है।

उसके पास संबंधित वर्ग का जाति प्रमाणपत्र होना चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसने स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई की हो। शासकीय सेवा में काम कर रहे व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। साथ ही अभ्यर्थी या उसके माता-पिता की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

3 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

4 hours ago