रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 971.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1358.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 475.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 831.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 705.3 मि.मी., गरियाबंद में 845.0 मि.मी., महासमुंद में 706.7 मि.मी. और धमतरी में 873.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 990.6 मि.मी., मुंगेली में 969.4 मि.मी., रायगढ़ में 1188.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 816.7़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1158.4 मि.मी., सक्ती में 1055.6 मि.मी., कोरबा में 1005.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 920.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 769.6 मि.मी., कबीरधाम में 694.1 मि.मी., राजनांदगांव में 835.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1193.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 695.7 मि.मी. और बालोद में 1031.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 693.7 मि.मी., सूरजपुर में 1017.2 मि.मी., बलरामपुर में 1347.5 मि.मी., जशपुर में 940.7 मि.मी., कोरिया में 1091.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 981.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 915.7 मि.मी., कांकेर में 1096.9 मि.मी., नारायणपुर में 1167.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1333.6 मि.मी., सुकमा में 1042.0 मि.मी. और बीजापुर में 1312.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
भिलाई. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित 4 सहायक शिक्षक एलबी को नए पदांकित शालाओं में ज्वाइनिंग नहीं…
जगदलपुर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 में…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार…
जगदलपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों…
इंदौर इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण…
रायपुर किसी ने क्या खूब कहा है कि "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं…