जांजगीर.चांपा। मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक अकलतरा क्षेत्र के परसदा गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ मारपीट समेत अन्य 6 मामले पहले से दर्ज हैं। दरअसल थाना क्षेत्र की पीड़िता महिला ने बताया कि नरियरा गांव का राजकुमार राठौर सूनेपन का फायदा उठाकर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मुलमुला पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक राजकुमार राठौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…
जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…