CG : प्रधानपाठक शराब पीकर पहुंचा स्कूल…

मुंगेली. छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही कुछ शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले सामने आने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपुरी में सामने आया, जहां प्रधानपाठक सतनाम दास दो दिन पहले शराब के नशे में स्कूल पहुंचे. इस दौरान प्रधानपाठक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. सूचना पर बीईओ प्रतिभार मंडलोई मौके पर पहुंची थी. अब इस मामले में एक्शन लेते हुए सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

दरअसल, 10 जुलाई को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिंघनपूरी में टल्ली टीचर प्रधान पाठक सतनाम दास ने खूब ड्रामा किया. खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर प्रधान पाठक को कमरे से बाहर निकलवाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बीईओ ने तत्काल उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद प्रधान पाठक का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया. कलेक्टर कुंन्दन कुमार के निर्देश और बीईओ प्रतिभा मंडलोई के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी सीके धृतलहरे ने सतनाम दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अभिभावकों में घटना को लेकर आक्रोश है. उनका कहना है कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वहां इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. तत्काल नौकरी से बाहर करने की मांग की गई है.

kgnews

Recent Posts

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

30 minutes ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

50 minutes ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

1 hour ago
CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

CG : निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन…

बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…

1 hour ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक…

धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…

1 hour ago