छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित योजना एवं प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM AJAY) के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना के तहत बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण राशि (न्यूनतम 1 लाख रुपये) पर 50 हजार रुपये अथवा ऋण राशि का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों एवं स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा। प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये तक की अनुदान राशि से लाभान्वित किया जाएगा।

योजना के तहत ऋण लेने के इच्छुक आवेदक जिला कार्यालय कलेक्टर प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-80, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।

ऋण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

3 hours ago